Monday, December 31, 2007

रोचक जानकारी- संगीत का वैज्ञानिक प्रभाव

संगीत का वैज्ञानिक प्रभाव
संगीत सुनने के कई फायदे हैं। यह बात तो सभी को मालूम है पर कोई आपसे पूछ बैठे कि जरा बताइए कि क्या इन फायदों के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार है तो आप सोच में पड़ जाएँगे। दरअसल हर तरह के संगीत को सुनने से आप पर अच्छा प्रभाव पड़े यह भी कतई जरूरी नहीं है। तो आइए रॉक म्यूजिक और शास्त्रीय संगीत सुनने से क्या प्रभाव पड़ता है इसे शोध की नजर से देखते हैं। इंटेल इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर ने यह बात शोध से साबित की है। संस्था ने इस शोध में करीब 1500 बच्चों पर अलग-अलग तरह के संगीत का प्रभाव परखा।

शास्त्रीय संगीत के प्रभाव के रूप में यह सामने आया कि इसे सुनने वाले बच्चों के शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं की संख्या अधिक पाई गई। जिन बच्चों में शास्त्रीय संगीत का असर जाँचने के लिए शोध किया गया उनका यह भी कहना था कि इस तरह का संगीत सुनकर वे तनावरहित महसूस करते हैं।

इसके उलट जब तेज आवाज में बजता रॉक म्यूजिक शोध का विषय बनाया गया तो पाया गया कि यह अरुचि ही पैदा करता है। इस तरह का संगीत सुनने वाले युवाओं के लिए एक मॉक टेस्ट रखा गया। इसमें पहले तो युवाओं में तेज रॉक म्यूजिक सुना और फिर ड्राइविंग की। इसपर उन्होंने स्पीड ब्रेकर का ध्यान नहीं रखा और गाड़ी की गति पर भी उनका नियंत्रण नहीं रहा। इस तरह का संगीत सुनने के बाद युवा एक तरह की उत्तेजना में देखे गए।

संगीत के बारे में बात करते हुए एक कहना यह भी है कि संगीत सुनने से गणित भी अच्छा होता है। याद कीजिए शुरुआती कक्षाओं में
महान संगीतकार मोजार्ट अंकों में छुपे संगीत को पहचानने में सफल रहे थे। शायद उनके संगीत की मधुरता का यह भी एक राज है
आपको भी गिनती और पहाड़े लगभग करवाए जाते थे। संगीत में जो उतार-चढ़ाव होता है वह एक तरह से गणित के जोड़-घटाव की ही तो याद दिलाता है।

महान संगीतकार मोजार्ट अंकों में छुपे संगीत को पहचानने में सफल रहे थे। शायद उनके संगीत की मधुरता का यह भी एक राज है। जब वे छोटे थे और गणित सीख रहे थे तो उन्होंने अपने घर के हर कमरे की दीवार को अंकों से पाट दिया था। जब मोजार्ट 14 साल के थे तो वे संगीत में रम गए पर तब भी वक्त निकालकर वे अपनी बहन से कुछ गणित के सवाल लेकर उन्हें हल करते थे। इस संगीतकार की एक कम्पोजिशन तो उनके लॉटरी के टिकट के नंबरों से हूबहू मिलती थी। अपने संगीत की कम्पोजिशन में गणित ने मोजार्ट की खूब मदद की और मोजार्ट का संगीत आज दुनिया का मधुरतम संगीत है जो हमें निराशा और अवसाद की स्थिति से निकलाकर तरोताजा कर देता है। तो जान लीजिए कि हम जिस तरह की चीजें सुनते हैं और देखते हैं उनका हम पर वैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। अब यह हमें तय करना है कि हम किस तरह का प्रभाव खुद पर चाहते हैं।

No comments: